UGC New Rules : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, लाखों छात्रों को बड़ी राहत

UGC New Rules : यूजीसी के नए नियमों पर सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कहा कि आज़ादी के 75 साल बाद भी भारतीय समाज जातिगत बंटवारे से मुक्त नहीं हो पाया है और पहचान आधारित विभाजन बढ़ना चिंता का विषय है।

UGC New Rules : UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, लाखों छात्रों को बड़ी राहत
Supreme court

UGC New Rules : देश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ से जुड़े लाखों छात्रों के लिए यह खबर अहम है। UGC द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए नियमों को लेकर उठा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। गुरुवार को शीर्ष अदालत ने इन नियमों पर फिलहाल रोक लगा दी और कहा कि इनमें कई बातें साफ नहीं हैं, जिनका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और UGC से जवाब मांगा है और नियमों को दोबारा सोच-समझकर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के बाद छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा संस्थानों के बीच चल रही असमंजस की स्थिति कुछ समय के लिए थम गई है।

CJI सूर्यकांत का स्पष्ट रुख— अभी नियमों की जरूरत नहीं

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। यही देखा जा रहा है कि नए नियम अनुच्छेद 14 के सामान्य के हिसाब से है कि नहीं, CJI ने यह भी कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी भारतीय समाज को जातियों से मुक्त नहीं कर पाए हैं। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत ने समाज में बढ़ती वर्गीय और पहचान आधारित विभाजन की प्रवृत्तियों पर गंभीर चिंता जताई।

जानें क्यों हो रहा था यूजीसी के न्यू नियम का विरोध 

आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज में विशेष समित, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीम में बनाने का निर्देश दिया गया था। जिसके तहत ओबीसी, SC और ST वर्ग के छात्रों का शिकायत यह समिति देखेगी। इसके बाद जनरल कैटेगरी के छात्रों ने इस नियम को अपने खिलाफ बताया और और उसके बाद से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। आज सुप्रीम कोर्ट ने इसनए नियम पर रोक लगा दी है।