Union Budget 2026-27: बजट में राजस्थान को क्या मिला? जानिए कौन सी वस्तुएं हुई सस्ती

Union Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2026-27। नए इनकम टैक्स एक्ट, सस्ती दवाइयों, TCS कटौती और आम आदमी पर बजट के असर की पूरी जानकारी पढ़ें।

Union Budget 2026-27: बजट में राजस्थान को क्या मिला? जानिए कौन सी वस्तुएं हुई सस्ती
Budget 2026

Union Budget 2026-27: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी 1 फरवरी को अपना बजट पेश कर दिया है। यह बजट वित्तीय वर्ष 2026-27 का है। अब सबके मन में होता है कि आखिर अगले वर्ष देश में क्या- क्या होने वाला है? इसे समझने के लिए या तो आपको बजट सुनना होगा या फिर महज कुछ लाइनों को पढ़कर ही आप पूरा बजट समझ सकते हैं। बता दें इस बजट में राजस्थान जैसे प्रदेशों के लिए कोई खास घोषणा नहीं की।आइए जानते हैं आखिर बजट 2026 -27 में क्या क्या घोषणाएं की गई हैं।

इस बजट के सबसे बड़ी घोषणाएं

1. सबसे बड़ी घोषणा की गई कि 1 अप्रैल 2026 से नया 'इनकम टैक्स एक्ट 2025' लागू होगा जिसमें आयकर धारियों को टैक्स भरने में आसानी होगी।

2. कैंसर की करीब 17 जरूरी दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी गई है, जिससे कि कैंसर जैसी घातक बीमारियों का इलाज सस्ता होगा।

3. 'एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट' के लिए एक कमेटी बनेगी।

4. विदेश यात्रा (टूर पैकेज) पर टीसीएस (TCS) की दर को 5% और 20% से घटाकर महज 2% कर दिया गया है।

5. कुछ इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर ड्यूटी हटा दी गई है जिसे उनकी कीमत भी सस्ती होगी।

ये वस्तुएं हो सकती हैं महंगी

इम्पोर्टेड छाते

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग (STT बढ़ा)

कोयला

खनिज

स्क्रैप

शराब

ये वस्तुएं हुई सस्ती

विदेश में शिक्षा

बीड़ी

कॉफी मशीन

सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें

कैंसर-शुगर की दवाइयां

हवाई जहाज के कलपुर्जे

विदेश यात्रा

गंभीर बीमारी की 17 दवाइयां

बायो फ्यूल मिला CNG

बैटरी

जूते

विदेशी निजी इस्तेमाल का सामान

माइक्रोवेव ओवन

विमानों के कलपुर्जे

बजट में राजस्थान के लिए क्या खास?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीधे तौर पर राजस्थान के लिए कोई भी खुशखबरी नहीं दी है। हालांकि सोलर ग्लास में इस्तेमाल होने वाले 'सोडियम एंटीमोनेट' पर ड्यूटी हटा दी गई है जिससे राजस्थान की सोलर इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है।