Pali Unique Resort: पाली में बना है अनोखा रिसॉर्ट, जहां सुकून के साथ मिलता है एडवेंचर वाला मजा
Pali Unique Resort: पाली में बना ये प्रवेग केव्स लग्ज़री रिसॉर्ट है। यहां प्रकृति, आराम और रोमांच मिलता है। यही नहीं यह रिसॉर्ट अपनी खास गुफा-शैली के कमरों और शानदार टेंट आवास के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Pali Unique Resort: अगर आप रोमांच और लग्ज़री को एक साथ महसूस करना चाहते हैं, तो राजस्थान में एक ऐसी अनोखी जगह है जहां जंगल आपके कमरे की खिड़की तक आ जाता है। यहां ठहरना किसी आम रिसॉर्ट का अनुभव नहीं, बल्कि लेपर्ड की दुनिया के बेहद करीब पहुंचने जैसा है। चट्टानों और गुफाओं की प्राकृतिक बनावट से प्रेरित कमरों में रहकर पर्यटक यह महसूस कर सकते हैं कि जंगली जीवन किस तरह अपने प्राकृतिक ठिकानों में आराम करता है। पाली जिले के जवाई क्षेत्र में स्थित यह लेपर्ड सफारी इलाका देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन चुका है।
एडवेंचर के साथ मिलता है सुकून
बता दें पाली में बना ये प्रवेग केव्स लग्ज़री रिसॉर्ट है। यहां प्रकृति, आराम और रोमांच मिलता है। यही नहीं यह रिसॉर्ट अपनी खास गुफा-शैली के कमरों और शानदार टेंट आवास के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। रिसॉर्ट जंगल, पहाड़ियों और शांत वातावरण के बीच बसा है। इस कारण से जो भीड़-भाड़ से दूर सुकून और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए ये परफेक्ट जगह है। अगर किसी को एडवेंचर पसंद है उनके लिए भी ये जगह परफेक्ट है। यहां वन्यजीवों को बेहद करीब से देखा जा सकता है।
अनोखे तरीके से बने हैं रूम
प्रवेग केव्स अपने अनोखे रूम डिजाइन के लिए फेमस है। यहां कुल 20 कमरे हैं जिनमें 12 गुफा-शैली के कमरे हैं तो 8 खूबसूरत टेंट वाले कमरे हैं। दोनों प्रकार के कमरों का अपना अलग अलग आनंद है। एक ओर जहां गुफा आकार में डिजाइन कमरे प्राकृतिक परिवेश का अनुभव कराते हैं तो वहीं, टेंट वाले कमरे देशी होने का एहसास कराते हैं।
खुले आसमान में मिलता है राजस्थानी खाना
यहां आपको रहने के साथ साथ राजस्थानी पारंपरिक व्यंजनों का भी लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। यही नहीं मेहमानों के मनोरंजन की भी यहां विशेष सुविधा रखी गई है। रिसॉर्ट में एक बड़ा स्विमिंग पूल, मल्टी-कुजीन रेस्तरां और ओपन-एयर बार मौजूद हैं।
Saloni Kushwaha 
