Khatu Shyamji Mela 2026 : हर 20 मिनट में पहुंचेगी ट्रेन, खाटू मेले के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी... 350 जवान तैनात
Khatu Shyamji Mela 2026 : भक्तों की भारी भीड़ और यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है।
Khatu Shyamji Mela 2026 : सीकर जिले में आस्था और श्रद्धा का महाकुंभ कहे जाने वाले बाबा खाटू श्यामजी के फाल्गुनी लक्खी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस वार्षिक मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। भक्तों की भारी भीड़ और यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने नियमित ट्रेनों के साथ-साथ अतिरिक्त स्पेशल यात्री ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, ताकि खाटू धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और यात्रा सुगम बन सके।
हर 20 मिनट में पहुंचेगी यात्री ट्रेन
यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जयपुर मंडल रेलवे जंक्शन से रोजाना 68 ट्रेनों संचालन किया जाएगा। मेले के लिए 20 स्पेशल ट्रेन भी शामिल किया गया है। 48 नियमित ट्रेन भी है इसमें, हर 20 मिनट पर यात्री ट्रेन रिंगस पहुंचेगी।
लक्खी मेले में रेलवे की कमाई बढ़ने की उम्मीद
लक्खी मेला लगने से रेलवे को भी इसका बड़ा फायदा होने वाला है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु यात्रा करेंगे। रींगस स्टेशन से 48 नियमित ट्रेनों के अलावा 20 स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कितने साल की कमाई के बाद करें तो प्रतिदिन रेलवे को 15 से 16 लाख का मुनाफा हुआ है।
खाटू मेले के दौरान रींगस स्टेशन हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला
यात्रियों की सुविधा के लिए 20 टिकट विंडो और 10 मोबाइल यूनिट ई-टिकट तैयार किया जाएगा। रींगस स्टेशन पर 350 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। आरपीएफ और जीआरपी भी शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन की तरफ से विश्राम गृह भी तैयार किया जा रहा है।
Saloni Kushwaha 
