Rajasthan Gold Silver Price : सोने-चांदी के भाव लुढ़के, राजस्थान के बाजार में बड़ी गिरावट... बढ़ती हुई कीमतों पर लगा ब्रेक
Rajasthan Gold Silver Price : राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, लगातार बढ़ती कीमतों पर ब्रेक, निवेशकों और ग्राहकों के लिए नया मौका है।
Rajasthan Gold Silver Price : राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में अचानक गिरावट देखी गई है। लगातार बढ़ते रेट के बाद निवेशकों और खरीदारों के लिए यह एक अप्रत्याशित ब्रेक साबित हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग में बदलाव ने कीमतों पर असर डाला है। इससे न सिर्फ निवेशकों में हलचल मची है, बल्कि सोना और चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह मौका भी बन गया है।
चांदी का भाव गिरा नीचे
राजस्थान में आज चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार में आज 18 कैरेट चांदी का भाव 3,73,800 बताई जा रही है। वहीं अगर 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो 1,78,150 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,63,900 प्रति 10 ग्राम है।
सोने के साथ चांदी का दाम भी लुढ़का
जयपुर सराफा बाजार में सोने का भाव 9000 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। चांदी का भाव 26000 रुपए सस्ता हुआथा। वही आज सोने के दाम में भी गिरावट देखने को मिली है। ग्राहकों और निवेशकों के लिए खरीदारी करने का अच्छा मौका है।
Saloni Kushwaha 
