कोलकाता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, जनसभा मंच फूंका

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सखेरबाज़ार और बेहला पश्चिम इलाके में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद के दौरान BJP की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के तहत लगाए गए अस्थायी मंच में आग लगा दी गई। इस मंच से पूर्व त्रिपुरा मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने रैली को संबोधित किया था। घटना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस बल तैनात किया गया। दोनों दलों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इस घटना ने राज्य की राजनीति को और गरमा दिया है।

कोलकाता में TMC और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प, जनसभा मंच फूंका

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक  खबर सामने आयी जिसमे कोलकाता के सखेरबाजार - बेहला पश्चिम इसलके में रविवार शाम माइक और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुआ एक विवाद देखते ही देखते एक बड़ी राजनितिक हिंसा में बदल गया। राज्य की ममता सरकार के कार्यकर्ताओं ने बंगाल भाजपा द्वारा सभाओं के लिए बनाये गए अस्थायी मंच को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे पुरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाके में एक स्थानीय क्लब द्वारा लाउडस्पीकर बजाये जाने को लेकर तृणमूल कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई।  भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है की क्लब से जुड़े लोग TMC के समर्थक थे और उन्होंने भजपा द्वारा किये जा रहे कार्यक्रम में जानबूझकर बाधा डालने की कोशिश की। बहस बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के समर्थ आमने सामने आ गए और पत्थरबाजी व तोड़फोड़ शुरू हो गयी।  इस दौरान बीजेपी की 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' के मंच को आग के हवाले कर दिया गया। 

बताया जा रहा है की लाउडस्पीकर की आवाज और राजनीतिक कार्यक्रमों के टकराव ने हालात को बिगाड़ा।  चुनावी माहौल में पहले से चल रही तनावपूर्ण स्थिति ने मामले को जल्दी हिंसक बना दिया। 

हालांकि इस घटना से किसी किसी को भी सीधा फायदा नहीं मिला, लेकिन बीजेपी ने इसे क़ानून व्यवस्था का मुद्दा बनाते हुए राज्य की ममता सरकार पर सीधा निशाना साधा है। दूसरी ओर TMC ने आरोप लगाया है की बीजेपी ने इस  हिंसक बनाया। पर बढ़ी बात यह है की यहाँ भले ही किसी भी राजनीतिक पार्टी को फायदा न मिला हो पर सबसे ज्यादा नुकसान यहां के स्थानीय नागरिकों और सार्वजनिक संपत्ति का हुआ है, साथ ही प्रशासन की छवि पर भी बड़े सवाल खड़े हुए है। 

इस घटना की सुचना पाते ही पुलिस और दमकल विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा, आग पर काबू पाया और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गाय। पुलिस ने कहा की मामले की जाँच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।