बच्चों के सोशल मीडिया को प्रतिबंध करेगा ये राज्य , 16 साल से कम उम्र पर लग सकती है रोक
आंध्र प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के समूह का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता सूचना एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के द्वारा की जा रही है।
भारत में बच्चों के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में आंध्र प्रदेश एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य सरकार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उसके दुष्प्रभावों को देखते हुए 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने के विकल्पों पर विचार कर रही है।

इसी उद्देश्य से सरकार ने मंत्रियों के समूह (GOM) का गठन किया है, जो मौजूदा कानूनों की समीक्षा कर राज्य स्तर पर नए नियमों का प्रस्ताव देगा। यह पहल ऑस्ट्रेलिया में लागू सख्त सोशल मीडिया कानून से प्रेरित बताई जा रही है।
मंत्रियों के समूह का गठन, नियमों की समीक्षा शुरू
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के समूह का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता सूचना एवं शिक्षा मंत्री नारा लोकेश के द्वारा की जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य
सोशल मीडिया से जुड़े कानून की समीक्षा करना है।

फेक न्यूज और आपत्तिजनक कंटेंट पर लगाम लगाने की तैयारी
इसका फोकस गलत सूचनाओं को प्रसारित करने से रोकता है। इसके लिए जिस समिति का गठन किया गया है। किस देश के अलग-अलग राज्य और विदेश के कानून की भी समीक्षा की है। विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया के उस कानून को समझा जा रहा है, जिसमें 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाई गई है।

बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता
प्रसारण एवं शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों को
ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया जा रहे गलत खबरों के दुष्प्रभाव से बचाना जरूरी है।
यह अभी कहा कि कम उम्र के बच्चों को यह समझ में नहीं आता कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत है। इसीलिए सरकार बच्चों के लिए सामाजिक और मानसिक विकास को सुरक्षित करेगी।


