CET-2024: दो महीने बाद खत्म होगी पात्रता, 18 लाख अभ्यर्थियों पर लटकी तलवार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की सीईटी-2024 परीक्षा की पात्रता अवधि अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह पात्रता फरवरी 2026 में समाप्त होने जा रही है।

CET-2024: दो महीने बाद खत्म होगी पात्रता, 18 लाख अभ्यर्थियों पर लटकी तलवार

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की सीईटी-2024 परीक्षा की पात्रता अवधि अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह पात्रता फरवरी 2026 में समाप्त होने जा रही है। पात्रता अवधि खत्म होते ही करीब 18 लाख अभ्यर्थी सीईटी आधारित भर्तियों की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।

बोर्ड के अनुसार,

सीईटी स्नातक स्तर के 8.78 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता 11 फरवरी 2026 तक मान्य रहेगी।

सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर के 9.17 लाख अभ्यर्थियों की पात्रता 16 फरवरी 2026 तक वैध रहेगी।

पात्रता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को नई सीईटी परीक्षा पास करनी होगी, लेकिन फिलहाल नई परीक्षा का आयोजन अधर में लटका हुआ है, जिससे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है।

20 फरवरी से प्रस्तावित है नई सीईटी परीक्षा

बोर्ड के संभावित टाइम-टेबल के अनुसार,

सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा: 20 से 22 फरवरी 2026

सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर परीक्षा: 8 मार्च 2026 से

दोनों परीक्षाओं के बाद रिजल्ट तैयार करने के लिए लगभग चार महीने का समय तय किया गया है।

इन भर्तियों पर पड़ेगा सीधा असर

स्नातक स्तर की सीईटी के जरिए प्लाटून कमांडर, पटवारी-जिलेदार, जल संसाधन विभाग, कनिष्ठ लेखाकार (अधीनस्थ लेखा सेवा व कृषि विपणन बोर्ड), तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, उप जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II, ग्राम विकास अधिकारी सहित कई भर्तियां होती हैं।

वहीं सीनियर सेकेंडरी स्तर पर वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, लिपिक ग्रेड-II, कनिष्ठ सहायक, जमादार ग्रेड-II, कांस्टेबल जैसे पदों की भर्तियों पर भी सीईटी पात्रता समाप्त होने का असर पड़ेगा।

अभ्यर्थियों की मांग है कि नई सीईटी परीक्षा को लेकर जल्द स्पष्ट निर्णय लिया जाए, ताकि लाखों युवाओं का भविष्य अधर में न रहे।