अलवर फैक्ट्री अग्नि कांड : 8 की मौत, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका

Tapukara (अलवर) में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अब तक 8 लोगों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है। हादसा खुशखेड़ा-भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। मौके पर Rajasthan Police और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के निर्देश पर मंत्री संजय शर्मा घटना स्थल के लिए रवाना हुए हैं। फैक्ट्री में ज्वलनशील सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है और संचालन की वैधता की जांच की तैयारी चल रही है।

अलवर फैक्ट्री अग्नि कांड : 8 की मौत, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका

टपूकड़ा : अलवर के टपूकड़ा क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इस दर्दनाक हादसे में अबतक 8 लोगों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री परिसर में पटाखों या उनसे संबंधित सामग्री तैयार किये जाने संभावना जताई जा रही है।  हालाँकि प्रशासन के पास फैक्ट्री के सञ्चालन और अंदर चल रही गतिविधियों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं थी, जिसने कई बड़े सवाल खड़े किये है। 

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।  दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है। घटना स्थल पर राजस्थान पुलिस और प्रशसनिक अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए है और मलबा हटाने का काम जारी है। 

स्थानीय  सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ते का स्टॉक मौजूद था, जिससे आग तेजी से फैल गई। आसपास के लोगों को भी फैक्ट्री के अंदर होने वाले काम की स्पष्ट जानकारी नहीं थी। खुशखेड़ा - भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा विधानसभा से सीधे घटना स्थल के लिए रवाना हो गए है।  मंत्री जिला प्रशासन से पल - पल की जानकारी ले रहे है। 

हादसे के बाद पुरे इलाके में दहसत और शोक का माहौल है, जबकि प्रशासन आग के कारणों और फैक्ट्री संचालन की वैधता की जाँच की तयारी में जुट गया है।