बीजेपी MLA की टिप्पणी का विरोध, मदन राठौड़ ने मांगी माफी
बीजेपी विधायक बालकनाथ ने नाई समाज को लेकर टिप्पणी की, जिसका विरोध और अब बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुद माफी मांगी है।
तिजारा से बीजेपी विधायक बालकनाथ की एक टिप्पणी ने बीजेपी को परेशानी में डाल दिया है। बालकनाथ ने विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान एक जेईएन को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए कहा कि "JEN है या नाई" इस टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ सैन समाज में नाराजगी है।।

बीजेपी विधायक के विवादित टिप्पणी के विरोध में सैन समाज का प्रतिनिधिमंडल बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर विरोध जताया. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर बालकनाथ से सार्वजनिक माफी की मांग रखी. समाज के लोगों ने कहा कि अगर विधायक सार्वजनिक तौर पर या सोशल मीडिया के जरिए माफी नही मांगते हैं, तो आने वाले दिनों समाज सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा.
मदन राठौड़ ने मांगी माफी
नारायणी धाम के अध्यक्ष विनोद करेल ने कहा कि विधायक बालकनाथ के बयान से न केवल नाई समाज बल्कि मेहनतकश और दस्तकार वर्ग का भी अपमान है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी. मदन राठौड़ ने कहा कि सैन समाज के लोगों ने मुलाकात की थी, और पूरी बात बताई थी. मामले में भाजपा प्रदेश का मुखिया होने के नाते मैं माफी मांगता हूं. राठौड ने कहा कि इस मामले को लेकर विधायक से भी बात की गई है.
तिजारा से विधायक हैं बालकनाथ
सैन समाज का आरोप है कि हाल ही में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधायक ने एक जेईएन को सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए “JEN है या नाई है?” जैसी टिप्पणी की. इससे सैन समाज में नाराजगी है. बाबा बालकनाथ तिजारा से बीजेपी विधायक हैं.
JP Sharma 
