नागौर Digital Arrest Scam: Retired Doctor से 34 लाख की ठगी, Delhi से 4 आरोपी गिरफ्तार
नागौर में 67 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर जस्साराम साइबर ठगी का शिकार हो गए। नागौर में ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और 3 दिन तक डराकर 34 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। घटना दिसंबर 2025 की है, जिसकी शिकायत बाद में दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 लाख रुपये फ्रीज करवाए हैं। मामले में मुख्य आरोपी और फर्जी अधिकारी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
नागौर में एक 67 साल के रिटायर्ड डॉक्टर के साथ साइबर ठगों ने बहुत बड़ा धोखा किया। उन्होंने डॉक्टर को फोन पर डराया-धमकाया और घर बैठे ही 3 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। आखिरकार डॉक्टर ने 34 लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।डॉक्टर का नाम जस्साराम है, जो गोटन के रहने वाले हैं। यह घटना दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में हुई, लेकिन डॉक्टर ने परिवार को एक महीने बाद बताया। परिवार ने जब उन्हें बहुत उदास और परेशान देखा, तो पूछताछ की। तब जाकर डॉक्टर ने पूरी बात बताई कि वे इतने डरे हुए थे कि आत्महत्या तक करने की सोच रहे थे।ठगों ने 28 दिसंबर 2025 को डॉक्टर को फोन किया और खुद को बेंगलुरु का IPS अधिकारी संदीप दीवान बताया...कहा कि डॉक्टर के खिलाफ क्राइम ब्रांच में केस दर्ज है...वही एक और फर्जी महिला अधिकारी जो खुद को IG बोनी बता रही थी कहा - “इन्हें तुरंत गिरफ्तार करो।”इसके बाद ठगों ने डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट में रखा। डॉक्टर डर के मारे बैंक गए, अपनी 34 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तोड़ी और ठगों के बताए खातों में RTGS से पैसे ट्रांसफर कर दिए।पुलिस ने 21 जनवरी 2026 को डॉक्टर ने परिवार के साथ नागौर साइबर थाना में शिकायत की। और दिल्ली से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया....जिसमे मास्टरमाइंड CA सलमान,योगेंद्र,विवेक और इमरान है.....पुलिस ने विभिन्न खातों से 12 लाख रुपये फ्रीज करवा दिए। फिलहाल फर्जी IPS और IG अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
Hindu Solanki 
