Bengel Election Result : रुझानों में भाजपा आगे, ममता बनर्जी पिछड़ीं...इस बार खिलेगा बंगाल में कमल, टीएमसी का सुपडा साफ?
West Bengal चुनाव परिणाम 2026 में Bharatiya Janata Party और TMC के बीच कड़ी टक्कर। Mamata Banerjee भवानीपुर सीट से पीछे, शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे।
Bengal Election Result 2026 : आज देश की निगाहें बंगाल चुनाव के परिणाम पर टिकी हुई है। बंगाल के साथ-साथ आज और भी चार स्टेट के विधानसभा के रिजल्ट आने वाले हैं। 2011 से लगातार टीएमसी बंगाल के सत्ता पर काबिज है। इस बार देखना होगा कि क्या इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार आती है या फिर TMC एक बार और अपनी पकड़ बना लेगी। शुरुआती रूझानो ने सियासी गलियारों में हाल चल तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी 123 सीटों पर आगे है और जीत की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। जबकि टीएमसी 108 सीटों से आगे है वहीं कांग्रेस की बात करें तो 5 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
भवानीपुर से पीछे चल रहीं ममता बनर्जी
सूबे की मुखिया ममता बनर्जी अपने भवानीपुर सीट से पीछे चल रही है। उनका मुकाबला शुभेंदु अधिकारी के साथ है। शुभेंदु अधिकारी पहले भी ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दे चुके हैं। इसके अलावा दिनहाटा, सिंगूर, भांगड़, खड़गपुर सदर,सिलीगुड़ी, बैरकपुर नंदीग्राम, टॉलीगंज और रासबिहारी जैसी हाई-प्रोफाइल सीटों पर भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
क्यों अहम है यह चुनाव?
यह चुनाव ममता बनर्जी के लिए राजनीतिक भविष्य की बड़ी परीक्षा मानी जा रही है। यह सिर्फ एक सत्ता परिवर्तन का सवाल नहीं है। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब बंगाल विधानसभा के चुनाव में कुल 92.47% मतदान दर्ज हुआ। पहले चरण में 93.13%,
दूसरे चरण में 91.66% हुआ है। 2011 के बाद इस बार के मतदान में रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस बार टीएमसी के ऊपर भ्रष्टाचार और भर्ती घोटाले के भी आरोप लगे हैं। अगर टीएमसी की सरकार बनती है तो 2029 के लोकसभा चुनाव में बड़ा असर देखने को मिलेगा।
Saloni Kushwaha 
