Asam Election Result : बंगाल के साथ असम में भी खिलेगा कमल, भारतीय जनता पार्टी की डबल जीत तय!
Assam विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज। Himanta Biswa Sarma की अगुवाई में Bharatiya Janata Party बनाम Indian National Congress गठबंधन में मुकाबला, 64 सीटों का बहुमत आंकड़ा।
Asam Election Result 2026 : असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न हुआ था, जिसमें राज्य की सभी 126 सीटों पर मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार मतदान प्रतिशत 85% से अधिक दर्ज किया गया, जो लोगों की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। अब 4 मई को यह साफ हो जाएगा कि अगली सरकार किसकी बनेगी। चुनाव मैदान में कुल 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
बहुमत का आंकड़ा और मुख्य मुकाबला
असम में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 64 सीटों की जरूरत होती है। इस बार चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से दो बड़े गठबंधनों के बीच सिमटा हुआ है।
एक ओर हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल मैदान में हैं, जो लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में ‘असम सम्मिलित मोर्चा’ है, जिसमें कुल 6 दल शामिल हैं।
NDA गठबंधन की स्थिति
सत्ताधारी गठबंधन में BJP के साथ असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल जैसे क्षेत्रीय दल शामिल हैं। यह गठबंधन पिछले चुनाव के प्रदर्शन को दोहराने और मजबूत जनादेश पाने की उम्मीद कर रहा है।
पिछला चुनाव: 2021 के आंकड़े
अगर पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो 2021 में NDA गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी। BJP ने अकेले 60 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके सहयोगियों AGP और UPPL ने क्रमशः 9 और 6 सीटें जीती थीं। इस तरह गठबंधन का कुल आंकड़ा 75 सीटों तक पहुंच गया था, जिससे सरकार बनाना आसान हो गया था।
Saloni Kushwaha 
