'वंदे मातरम' का अपमान पड़ा तो हो सकती है जेल! संसद में आएगा बड़ा बिल
20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र 2026 में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी। जानें वंदे मातरम विधेयक, FCRA संशोधन और किन मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।
Monsoon Session 2026: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। 25 दिनों के इस सत्र में कुल 19 बैठकें प्रस्तावित हैं। सरकार इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक संसद में पेश करने की तैयारी में है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में सबसे पहले 'वंदे मातरम' के अपमान से संबंधित विधेयक पेश कर सकते हैं। इसके अलावा विदेशी चंदा नियमन (FCRA) कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक भी सरकार के एजेंडे में शामिल है।
हालांकि, अभी तक जारी अस्थायी विधायी सूची में किसी भी संविधान संशोधन विधेयक, जैसे परिसीमन या महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन का उल्लेख नहीं किया गया है।
विपक्ष इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा
मानसून सत्र में कांग्रेस समेत विपक्षी दल कई अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
- NEET-UG पेपर लीक मामला
- विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां
- अयोध्या राम मंदिर दान विवाद
- E20 ईंधन नीति
- विदेश नीति से जुड़े मुद्दे
एनडीए नेताओं की बैठक
मानसून सत्र की रणनीति को लेकर शुक्रवार को दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में एनडीए नेताओं की बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में सत्र के दौरान सरकार की रणनीति और विधायी कार्यों पर चर्चा की गई।

