Jaipur Crime: ऑफिस के ताले तोड़कर 7 लाख रुपए और दस्तावेज चोरी, एक साल बाद यूपी से आरोपी गिरफ्तार

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले ऑफिस के ताले तोड़कर 7 लाख रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मुहाना थाना पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी मुन्नालाल को उत्तर प्रदेश के हाथरस से गिरफ्तार किया है।

Jaipur Crime: ऑफिस के ताले तोड़कर 7 लाख रुपए और दस्तावेज चोरी, एक साल बाद यूपी से आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में करीब एक साल पहले दिनदहाड़े ऑफिस के ताले तोड़कर 7 लाख रुपए नकद समेत मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मुहाना थाना पुलिस ने मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को उत्तर प्रदेश के हाथरस से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी का सामान लेकर फरार हो गया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

एक साल से फरार था आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुन्नालाल (56) निवासी नगला बरी, थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के उत्तर प्रदेश के हाथरस में होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

7 लाख रुपए समेत जरूरी दस्तावेज हुए थे चोरी

पुलिस के अनुसार, करीब एक साल पहले आरोपी ने दिनदहाड़े ऑफिस के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ऑफिस से करीब 7 लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी किए गए थे।

वारदात के बाद आरोपी चोरी का माल लेकर फरार हो गया था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपी से चोरी का सामान और नकदी बरामद की जा सके।