Rajasthan Weather: नए सिस्टम से राजस्थान में बारिश का दौर, जयपुर समेत कई जिलों में झमाझम; 6 सितंबर तक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने से हादसे भी हुए।

Rajasthan Weather: नए सिस्टम से राजस्थान में बारिश का दौर, जयपुर समेत कई जिलों में झमाझम; 6 सितंबर तक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, भरतपुर और कोटपूतली समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।

सवाई माधोपुर में सड़कें डूबीं

सवाई माधोपुर में बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और सड़कें पानी में डूब गईं। रणथंभौर में शेरपुर-खिलचीपुर की रपट पर पानी आने के कारण सुबह रास्ता बंद करना पड़ा। वहीं, खंडार में जलभराव के चलते कई लोग घरों में फंस गए।

बिजली गिरने से नाबालिग की मौत

भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। हादसे में उसके भाई समेत दो लोग झुलस गए।

झालावाड़ में बांध के गेट खोले

झालावाड़ में करीब तीन घंटे लगातार बारिश होने के बाद कालीसिंध और छापी बांध के कुल पांच गेट खोल दिए गए। वहीं, बारां में सिरसा नदी उफान पर आ गई। कोटपूतली में तेज बारिश के कारण कई इलाकों की सड़कें पानी से लबालब हो गईं।

6 सितंबर तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में 6 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है।