राजस्थान: टोल प्लाजा पर अब जाम नहीं लगेगा

आपके पास कार है और फास्टैग कार के शीशे पर नहीं लगा है तो उसे लगा लीजिए।

राजस्थान: टोल प्लाजा पर अब जाम नहीं लगेगा

अगर आप नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं तो ये खबर पूरी पढ़िएगा। राजस्थान में वाहन के आगे के शीशे यानि विडशील्ड पर आपने फॉस्टैग नहीं चिपकाया तो टोल प्लाजा पर मुश्किलें बढ़ सकती है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गाड़ी के आगे वाले शीशे पर फास्टैग न लगाने पर टैग बंद किया जा सकता है। जयपुर स्थित NHAI अधिकारियों का कहना है कि विंडस्क्रीन पर ठीक और सही जगह पर फास्टैग लगाना अनिवार्य है। फास्टैग नियम तोड़ने पर टोल पर वाहन रोका जा सकता है और ऐसे टैग को ब्लैक लिस्ट भी कर सकते हैं।


फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद एक्शन
NHAI जयपुर​ रीजन अधिकारियों ने बताया कि कई मामले में एक ही फास्टैग का इस्तेमाल अलग-अलग वाहनों में किए जाने की शिकायत मिली है, जिससे टोल सिस्टम में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के मामले रोकने के लिए अब फास्टैग को वाहन के फ्रंट विंडशील्ड पर चिपकाना अनिवार्य किया जा रहा है...