यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द !

अब बीजेपी का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर है, जल्द मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है।

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द !

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अब उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पूरी तरह फोकस करता नजर आ रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अब योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली से संकेत मिलने के बाद कभी भी कैबिनेट विस्तार का ऐलान हो सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 10 से 15 मई के बीच योगी मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।

हालांकि अभी अंतिम सूची पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है उनमें भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल, कमलेश पासवान, आशा मौर्य और मनोज पांडेय जैसे नेताओं के नाम प्रमुख बताए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि करीब 6 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है।

सामाजिक समीकरण साधने की तैयारी में बीजेपी
बीजेपी इस कैबिनेट विस्तार को सिर्फ प्रशासनिक बदलाव के तौर पर नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के रूप में भी देख रही है। पार्टी की कोशिश सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को मजबूत करने की है। खासतौर पर समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले की काट तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है