Bengal CM Race: क्या सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री? डिप्टी CM फॉर्मूले पर भी चर्चा तेज
Suvendu Adhikari का नाम West Bengal के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे। BJP विधायक दल की बैठक में CM और डिप्टी CM फॉर्मूले पर फैसला संभव।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर हो रही है। राजनीतिक गलियारों में सबसे आगे नाम सुवेंदु अधिकारी का चल रहा है, जिन्होंने चुनाव में बड़ा प्रदर्शन करते हुए पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
भवानीपुर जीत ने बढ़ाई दावेदारी
सुवेंदु अधिकारी की दावेदारी इसलिए भी मजबूत मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में कड़ी टक्कर दी। इससे पहले 2021 में नंदीग्राम में भी वह ममता बनर्जी को चुनौती देकर सुर्खियों में आए थे।
विधायक दल की बैठक पर सबकी नजर
सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व पहले ही संकेत दे चुका है कि बंगाल का मुख्यमंत्री ऐसा चेहरा होगा जो राज्य की संस्कृति और भाषा से गहराई से जुड़ा हो।
क्या BJP अपनाएगी ‘दो डिप्टी CM’ मॉडल?
राजनीतिक चर्चाओं के बीच यह संभावना भी जताई जा रही है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में भी मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला अपना सकती है। पार्टी इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और बिहार में ऐसा मॉडल लागू कर चुकी है।
इन नामों की भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार संभावित डिप्टी सीएम चेहरों में अग्निमित्रा पॉल और निशीथ प्रमाणिक के नाम चर्चा में हैं। पार्टी उत्तर बंगाल, महिला प्रतिनिधित्व और जनजातीय समीकरण को ध्यान में रखकर संतुलन साधने की रणनीति बना सकती है।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
हालांकि मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पद को लेकर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विधायक दल की बैठक के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।
Saloni Kushwaha 
