सोना फ्लैट, चांदी में जोरदार तेजी; जानें आज MCX पर क्या है गोल्ड-सिल्वर का भाव

1 सितंबर को MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोना शुरुआती गिरावट से संभला, जबकि चांदी में जोरदार तेजी दर्ज हुई।

सोना फ्लैट, चांदी में जोरदार तेजी; जानें आज MCX पर क्या है गोल्ड-सिल्वर का भाव

सितंबर के पहले दिन घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में सोना करीब 200 रुपये तक फिसला, लेकिन बाद में संभलकर फ्लैट से हल्की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी कीमती धातुओं पर निवेशकों की धारणा पर पड़ रहा है।

MCX पर सोने का भाव

एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह 1,54,304 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोना 1,54,251 रुपये के निचले स्तर और 1,54,741 रुपये के ऊपरी स्तर तक पहुंचा।

सुबह करीब 9:20 बजे सोना 188 रुपये की तेजी के साथ 1,54,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 4 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 356 रुपये चढ़कर 1,55,840 रुपये पर पहुंच गया। 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना करीब 95 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,300 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

चांदी में जबरदस्त तेजी

चांदी की कीमतों में मंगलवार को सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,40,121 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। मंगलवार को यह 2,40,425 रुपये पर खुली।

शुरुआती कारोबार में चांदी 2,40,338 रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 2,41,800 रुपये के हाई तक पहुंची। सुबह करीब 9:28 बजे चांदी 1,530 रुपये की तेजी के साथ 2,41,651 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं, 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी भी 1,699 रुपये की तेजी के साथ 2,35,540 रुपये पर पहुंच गई।

फिजिकल मार्केट में भी सोना महंगा

वायदा बाजार के अलावा फिजिकल मार्केट में भी सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 160 रुपये बढ़कर 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई।