बंगाल में आया बड़ा फैसला, मंदिर-मस्जिद में तेज आवाज पर बैन

पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एक्शन मोड में हैं।

बंगाल में आया बड़ा फैसला, मंदिर-मस्जिद में तेज आवाज पर बैन

 पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही लाउड स्पीकर के नियमों को लेकर कई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया है कि धार्मिक स्थल, पूजा या सार्वजनिक कार्यक्रम में हाईकोर्ट के मानकों को उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


ऊंची आवाज में लाउड स्पीकरों की निगरानी

सीएम शुभेंदु ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वो सभी इलाकों में लाउडस्पीकर की आवाज की निगरानी करें. अगर कही भी निर्धारित डेसिबल से ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर की आवाज की निगरानी करें. अगर कहीं भी निर्धारित डेसिबल से ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर बजाते पाए गए तो प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई होगी।


शुभेंदु सरकार के सख्त निर्देश
सरकार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि ये नियम सभी पर समान रूप से लागू होगा. चाहे मंदिर हो, मस्जिद हो या कोई अन्य धार्मिक आयोजन, ध्वनि प्रदूषण से जुड़े कानूनों का पालन हर हाल में करना होगा. राज्य में कानून व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा है।