शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड का बिहार कनेक्शन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदुअधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच तेज हो गई है

शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड का बिहार कनेक्शन

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में जांच एजेंसियों ने अब कार्रवाई को तेज कर दिया है। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की तह तक पहुंचने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार के बक्सर जिले में बड़ी छापेमारी की है।


बक्सर में STF की छापेमारी
सूत्रों के अनुसार, STF की टीम ने बक्सर के पांडेयपट्टी इलाके में स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने कुख्यात अपराधी विशाल श्रीवास्तव को उसके ठिकाने से हिरासत में लिया है। 

कई आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपी
विशाल श्रीवास्तव लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उस पर कई आपराधिक मामलों में संलिप्त होने का आरोप है। बताया जाता है कि उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाया गया
गिरफ्तारी के बाद STF टीम विशाल श्रीवास्तव को पूछताछ के लिए कोलकाता ले गई। हालांकि, कुछ समय की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम को लेकर जांच एजेंसियां अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान नहीं दे रही हैं।

6 मई को हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या
बता दें चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई 2026 की रात को हुई थी। जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने पहले से घात लगाकर उन पर हमला किया और नजदीक से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ रथ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हमले में उनके ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई थीं, जिसका इलाज जारी है।