मेड से MLA तक का सफर, कलिता माजी की स्टोरी फिल्म से कम नहीं

बीजेपी ने ऑसग्राम से कलिता माजी को टिकट दिया, जो कभी 2500 रु. में बर्तन साफ करती थी वो आज MLA बन गई।

मेड से MLA तक का सफर, कलिता माजी की स्टोरी फिल्म से कम नहीं

पश्चिम बंगाल के ऑसग्राम विधानसभा सीट पर एक ऐसी महिला को जीत मिली है। जिसकी कहानी किसी फिल्मी की स्टोरी जैसी लग सकती है। दरअसल, यहां की आम जनता ने एक बेहद साधारण महिला जो कि 2,500 रुपये कमाने के लिए घर में लोगों के बर्तन धोती थी। उस पर भरोसा जताने का काम किया है। 

कलिता माजी नाम की इस महिला ने तमाम राजनीतिक दिग्गजों और संसाधनों की कमी को पीछे छोड़ते हुए विधानसभा तक का सफर तय कर लिया है। बीजेपी ने कलिता  को अपना उम्मीदवार बनाया था और वहां की जनता ने उन पर भरोसा जताकर विधायक बना दिया। इससे भारतीय लोकतंत्र की वो हकीकत सामने आती है, जो हर आम नागरिक के सपनों को पंख देती है.

ऑसग्राम सीट से कलिता ने 12535 के बड़े अंतर से चुनाव जीता है। माजी ने तृणमूल कांग्रेस के श्यामा प्रसन्ना  लाहौर को शिकस्त दी है। माजी को कुल 1 लाख 7 हजार 692 वोट मिले। उन्होंने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया था।  उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई और जनता ने उन्हें बड़ी जीत दिलाई।