बंगाल का 'झालमुड़ी' बना इंटरनेशनल ब्रांड
पांच राज्यों के नतीजों में सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल की है और बंगाल की झालमुड़ी खूब ट्रेंड में है
वैसे तो झालमुड़ी सभी के घर में बनती है...कभी कभी नाश्ते में या बच्चों को हल्का खाने के हिसाब से खिला दी जाती है। लेकिन इन दिनों झालमुड़ी नेशनल के साथ साथ इंटरनेशनल ब्रांड बन गया। दरअसल पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में दौरे के दौरान एक दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई...इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रे़ड हुआ.... सियासत में भी इसका खूब जिक्र हुआ और झालमुड़ी का झटका इतना जोर का लगा कि बंगाल से टीएमसी को भारी नुकसान हुआ। अब लोग झालमुड़ी को सर्च भी कर रहे हैं और खा भी रहे हैं।

कैसी होती है झालमुड़ी ?
झालमुड़ी एक ऐसा स्नैक है जो कम समय में तैयार होकर हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसे आप कभी भी घर पर झटपट बना सकते हैं और इसे अपने परिवार के संग खा सकते हैं.

झालमुड़ी का स्वाद कैसा होता है?
झालमुड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका तीखा, खट्टा और चटपटा स्वाद है. यह हल्का होने के बावजूद पेट भरने वाला स्नैक है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले और सरसों का तेल इसे अलग फ्लेवर देते हैं, जो इसे बाकी स्नैक्स से खास बनाता है.
JP Sharma 
