West Bengal Election Result 2026: ऐतिहासिक जीत की ओर BJP, जयपुर में जश्न का माहौल
West Bengal चुनाव 2026 में Bharatiya Janata Party ऐतिहासिक बढ़त की ओर। Bhajanlal Sharma के प्रचार का असर, Jaipur में जश्न का माहौल।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ती नजर आ रही है। लंबे समय से राज्य की सत्ता से दूर रही पार्टी अब पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। इस जीत के पीछे पार्टी का आक्रामक प्रचार अभियान और मजबूत रणनीति अहम मानी जा रही है।
स्टार प्रचारकों और रणनीति का असर
चुनाव के दौरान BJP ने बड़े स्तर पर प्रचार किया और कई राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। राजस्थान से भी कई दिग्गजों को बंगाल भेजा गया था।
भजनलाल शर्मा को प्रवासी राजस्थानियों और व्यापारिक समुदाय से जुड़ने का जिम्मा दिया गया था, जिसे पार्टी के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
जयपुर में जश्न का माहौल
बंगाल के रुझानों के बाद जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पार्टी नेताओं को बधाई दी और पारंपरिक अंदाज में झालमुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की।
यह वही डिश है, जिसे लेकर चुनावी रैलियों के दौरान भी काफी चर्चा हुई थी।
वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा
मुख्यमंत्री आवास पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। सभी नेता इस जीत को अहम बताते हुए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दे रहे हैं। लगातार नेताओं के आने से पूरे परिसर में जश्न का माहौल बना हुआ है।
चुनावी दौरे का मिला फायदा
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, हरियाणा और दिल्ली के बाद बंगाल में भी मुख्यमंत्री के चुनावी दौरे का सकारात्मक असर पड़ा है।
उन्होंने सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर और बैरकपुर जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग सामाजिक समूहों के साथ बैठकें की थीं, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली।
BJP के लिए नई राजनीतिक शुरुआत
अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह BJP के लिए पश्चिम बंगाल में एक नई राजनीतिक शुरुआत साबित होगी। साथ ही, यह जीत पार्टी के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जाएगी।
Saloni Kushwaha 
