झारखंड में 250 किलो का ‘जिंदा बम’ बरामद, नदी किनारे मिलने से मचा हड़कंप
Jamshedpur के बहरागोड़ा क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी किनारे खुदाई के दौरान 250 किलो वजनी जिंदा बम मिला। World War II से जुड़ा होने की आशंका, सेना और बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात।
झारखंड के Jamshedpur जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी किनारे खुदाई के दौरान करीब 250 किलो वजनी जिंदा बम मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
नदी किनारे मिला संदिग्ध बम
ग्रामीणों को बालू की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से गैस सिलेंडर जैसी एक भारी लोहे की वस्तु मिली। शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की, तो यह एक जिंदा बम निकला।
अमेरिकी मिसाइल बम होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में बम पर ‘AN-M64’ और ‘Made in America’ अंकित मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार यह करीब 500 पाउंड (227-250 किलोग्राम) वजनी अत्यधिक शक्तिशाली बम है, जिसे अमेरिकी मिसाइल बम माना जा रहा है।
सेना और बम निरोधक दस्ता तैनात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रांची से बम निरोधक दस्ता और सेना की विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया गया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा हो सकता है
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बम संभवतः World War II के समय का हो सकता है, जो लंबे समय से नदी किनारे दबा हुआ था।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल से दूर रहने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
फिलहाल बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।
Saloni Kushwaha 
