Tamil Nadu Government Formation: दावा पेश करने के बाद भी फंसा पेंच, क्या टलेगी विजय की शपथ?
Tamil Nadu में Tamilaga Vettri Kazhagam प्रमुख Vijay ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन बहुमत को लेकर सस्पेंस बरकरार।
तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज हो गई है। Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के प्रमुख विजय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
बहुमत पर बना सस्पेंस
234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है, जबकि TVK के पास 108 सीटें हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल विजय के बहुमत के दावे से फिलहाल संतुष्ट नहीं हैं और इस पर कानूनी सलाह ली जा रही है।
कांग्रेस समर्थन के बावजूद दूरी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया है, लेकिन उसके 5 विधायक मिलाकर भी आंकड़ा बहुमत से कम ही रहता है। ऐसे में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
शपथ ग्रहण पर असमंजस
TVK ने 7 मई को शपथ ग्रहण का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह कार्यक्रम टल सकता है। अब सभी की नजर राज्यपाल के अगले फैसले पर टिकी है।
विजय ने जताया बहुमत का भरोसा
सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल को लिखित में भरोसा दिलाया है कि वह जल्द ही आवश्यक समर्थन जुटाकर विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे।
Saloni Kushwaha 
