West Bengal सरकार के बड़े फैसले: महिलाओं को फ्री बस यात्रा, अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी

West Bengal सरकार ने महिलाओं के लिए 1 जून से फ्री बस यात्रा, Annapurna Yojana और 7वें वेतन आयोग को मंजूरी दी।

West Bengal सरकार के बड़े फैसले: महिलाओं को फ्री बस यात्रा, अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी
Shubhendu adhikari

West Bengal की नई सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में आम लोगों और महिलाओं से जुड़े कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी है। बैठक के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री Agnimitra Paul ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी।

सरकार ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ को मंजूरी देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाना है। सरकार का दावा है कि इससे बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा।

1 जून से महिलाओं को फ्री बस यात्रा

सरकार ने ऐलान किया है कि 1 जून से राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सरकार के मुताबिक इससे नौकरीपेशा महिलाओं, छात्राओं और रोज यात्रा करने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी।

7वें वेतन आयोग को भी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में 7वें वेतन आयोग को मंजूरी दी गई। इसके बाद राज्य कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य सुविधाओं की समीक्षा का रास्ता साफ हो गया है।

लक्ष्मी भंडार से जुड़ी बड़ी घोषणा

सरकार ने कहा कि Lakshmi Bhandar Scheme का लाभ लेने वाली महिलाओं को अब Annapurna Bhandar Scheme का फायदा भी मिलेगा।

इसके लिए जल्द नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां पात्र लोग आवेदन कर सकेंगे।

CAA आवेदकों को भी मिलेगा लाभ

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि जिन लोगों ने Citizenship Amendment Act (CAA) के तहत आवेदन किया है और जिनके मामले ट्रिब्यूनल में लंबित हैं, उन्हें भी योजना से बाहर नहीं रखा जाएगा। सरकार ऐसे लोगों को भी अन्नपूर्णा योजना का लाभ देने की तैयारी में है।