Samrat Choudhary ने 80 हाईटेक फायर ब्रिगेड वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बिहार में 5 लाख करोड़ निवेश का दावा
Samrat Choudhary ने पटना के Gandhi Maidan में 80 हाईटेक फायर ब्रिगेड गाड़ियों और 36 नई स्कॉर्पियो वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
Samrat Choudhary ने सोमवार को पटना के Gandhi Maidan में आयोजित कार्यक्रम में 80 हाईटेक फायर ब्रिगेड गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभाग को 36 नई स्कॉर्पियो वाहन भी सौंपे।
कार्यक्रम के दौरान फायर फाइटर्स ने मॉक ड्रिल के जरिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम Vijay Choudhary ने फायर ब्रिगेड के आधुनिक उपकरणों की जानकारी भी ली।
बिहार को समृद्धि के रास्ते पर ले जाना है
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य से बाहर रह रहे लोगों से बिहार लौटकर उद्योग लगाने की अपील की।
उन्होंने कहा,
“जो लोग बिहार से बाहर हैं, वे वापस लौटें और यहां उद्योग-धंधे शुरू करें। इससे बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।”
सीएम ने दावा किया कि उनकी सरकार बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने की दिशा में काम कर रही है।
कानून व्यवस्था पर भी दिया बड़ा बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सुशासन वाला राज्य है और पुलिस को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता।
फायर फाइटर्स ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का प्रदर्शन
कार्यक्रम में बिल्डिंग जैसा स्ट्रक्चर तैयार कर आग लगने की स्थिति का प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ छत पर फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।
इस दौरान महिला फायर फाइटर्स ने भी अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड टीम की सराहना
Saloni Kushwaha 
