तामिलनाडू के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तृषा पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को कथित अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानिए पूरा मामला, FIR, हाईकोर्ट और ताजा अपडेट।

तामिलनाडू के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, तृषा पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन

Udhayanidhi Stalin Arrested: तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध सभा में दिए गए उनके भाषण के बाद हुई, जिसमें अभिनेत्री तृषा को लेकर कथित तौर पर दोहरे अर्थ (डबल मीनिंग) वाली टिप्पणी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ छह धाराओं में मामला दर्ज किया गया। चेन्नई पुलिस ने उन्हें उनके आवास से हिरासत में लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में डीएमके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।

उदयनिधि स्टालिन ने पुलिस कार्रवाई को "बदले की कार्रवाई" बताया। उनका कहना है कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया है और सरकार राजनीतिक दबाव में कार्रवाई कर रही है।

चेन्नई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्रन नायर ने बताया कि मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी और अभिनेत्री तृषा को लेकर दिए गए बयान के संबंध में पूछताछ के लिए उदयनिधि को हिरासत में लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उदयनिधि स्टालिन ने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है। उनकी याचिका पर मंगलवार दोपहर सुनवाई होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि कावेरी जल विवाद पर भाषण के दौरान मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते समय सभा में "तृषा-तृषा" के नारे लगे। इसके बाद उदयनिधि की टिप्पणी को अभिनेत्री तृषा की ओर इशारा माना गया, जिस पर टीवीके और बीजेपी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया। सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।