Kota NEET Drama: AI से फर्जी किडनैपिंग वीडियो बनाकर परीक्षा से बचना चाहता था छात्र
Kota में NEET-UG से बचने के लिए छात्र ने AI से फर्जी किडनैपिंग वीडियो बनाया। Rajasthan Police ने कुछ घंटों में सच्चाई का खुलासा किया।
कोचिंग हब कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां NEET-UG परीक्षा से बचने के लिए एक छात्र ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। परीक्षा के दिन सेंटर जाने के बजाय उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से नकली वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिससे परिवार और पुलिस में अफरा-तफरी मच गई।
AI से बनाया ‘किडनैपिंग’ का वीडियो
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय छात्र पिछले दो साल से कोटा में रहकर NEET-UG की तैयारी कर रहा था। उसने खुद को बंधक दिखाते हुए एक वीडियो बनाया ताकि यह लगे कि उसका अपहरण हो गया है और वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया।
कुछ ही घंटों में पुलिस ने किया ट्रेस
वीडियो सामने आने के बाद विदेश में रह रहे परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामला गंभीर मानते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में छात्र का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
पूछताछ में सामने आई सच्चाई
जांच के दौरान छात्र ने स्वीकार किया कि वह परीक्षा देने से बचना चाहता था, इसलिए उसने यह पूरा ड्रामा रचा। फिलहाल उसे सुरक्षित रखा गया है और परिवार को बुलाकर काउंसलिंग के बाद सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है।
पुलिस ने जारी किया अलर्ट
इस मामले के बाद अधिकारियों ने हॉस्टल संचालकों को छात्रों की गतिविधियों और मानसिक स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छात्रों के लिए काउंसलिंग और मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी सख्त की जा रही
Saloni Kushwaha 
