कल ममता का प्रदर्शन, कहा- टाइम आने पर बड़ा खेल करूंगी

ममता बनर्जी बीजेपी पर लगातार हमलावर है, अब उन्होंने कहा कि जब वापस से टाइम आएगा तो बड़ा खेल करूंगी।

कल ममता का प्रदर्शन, कहा- टाइम आने पर बड़ा खेल करूंगी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस टीएमसी विधायकों को पार्टी मीटिंग में जाने से रोक रही है और धमकी दे रही है. 



ममता बनर्जी ने कहा, "विधायकों को टीएमसी तोड़ने के लिए धमकी दी जा रही है. आज आपका अच्छा समय है, तभी आप ये कर रहे हो. विधायकों को मेरी मीटिंग में न आने की धमकी दी जा रही है. मेरे चुने हुए चार विधायकों ने कल शिकायत की है कि मीटिंग में आने से पहले पुलिस ने उन्हें फोन पर धमकाया."

बंगाल पुलिस पर सवाल
ममता ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा, "जब भी मैं मीटिंग करने जाती हूं तो मेरी परमिशन कैंसिल कर दी जाती है. पुलिस का काम तो आम जनता की रक्षा करना है. मुझे पुलिस को देख कर शर्म आती है. उनका काम रक्षा करना था लेकिन वो विधायकों को धमका रहे हैं. यहां तक कि मेरी भी सुरक्षा हटा ली गई है. आप लोगों ने मेरे साथ खेल खेला है, मैं इससे बड़ा खेल खेलूंगी, थोड़ा वेट कीजिए."

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वर्चुअली संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि 
TMC विधायकों और नेताओं पर पुलिस और BJP दोनों दबाव डाल रहे हैं. 
उन्होंने कहा, "आप हमारी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. BJP के कई 
नेता पहले मेरे संपर्क में थे और मैंने उनकी मदद की, लेकिन अब आप क्या कर रहे हैं?"


"TMC और भी मजबूत होगी"

ममता बनर्जी ने कहा, "TMC और भी मजबूत होगी. आज जो लोग बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं कि पार्टी लीडर वर्कर्स के साथ खड़े नहीं हैं, वे गलत जानकारी फैला रहे हैं. पूरी तरह से अराजकता फैली हुई है - हिटलर ने भी ऐसे काम नहीं किए थे. इस स्थिति को बताने के लिए शब्द नहीं बचे हैं, क्योंकि जब भाषा ही फेल हो जाती है, तो इसका मतलब है कि ज़ुल्म ने सारी हदें पार कर दी हैं. आप कुछ MLA और MP को डराकर या रिश्वत देकर TMC को कमजोर नहीं कर सकते; असल में, इससे पार्टी और मजबूत ही हो रही है."