CM भजनलाल का दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल ?

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दिल्ली दौरा बड़ा संकेत दे रहा है, या तो मंत्रिमंडल में विस्तार होने ही वाला है या फिर प्रदेश के विकास को लेकर सीएम बात करने गए हैं।

CM भजनलाल का दिल्ली दौरा, मंत्रिमंडल की लिस्ट फाइनल ?

राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma का आज दिल्ली दौरा है....लेकिन इस दौरे की सबसे बड़ी चर्चा विकास परियोजनाओं से ज्यादा संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर हो रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री की दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ होने वाली बैठकों के दौरान बड़े बदलावों को लेकर मंथन हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के प्रदर्शन, विभागों के पुनर्वितरण और संगठन-सरकार के बीच बेहतर तालमेल जैसे मुद्दे भी चर्चा का हिस्सा बन सकते हैं। बजट सत्र से ठीक पहले हो रहे इस दौरे ने इन अटकलों को और हवा दे दी है कि आने वाले दिनों में राजस्थान की राजनीति में बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।


यही नहीं, भाजपा संगठन में भी लंबे समय से यह चर्चा चल रही है कि सरकार के कामकाज को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि कुछ मंत्रियों की भूमिका में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा सिर्फ विकास योजनाओं की मंजूरी तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे राजस्थान सरकार के भविष्य के राजनीतिक रोडमैप से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली में होने वाली बैठकों के बाद प्रदेश की राजनीति में बड़े फैसलों की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा रहा।...इसके बाद मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले हो रहे इस हाई-प्रोफाइल दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे प्रदेश की कई बड़ी अटकी हुई परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री के इस छठे दौरे का मुख्य एजेंडा राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति हासिल करना है। जल जीवन मिशन, नेशनल हाईवे, बिजली संकट और अन्य विकास कार्यों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों के साथ विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। चूंकि पिछले पांच दिल्ली दौरों में राजस्थान को कई महत्वपूर्ण मंजूरियां और पैकेज मिल चुके हैं, इसलिए इस बार भी बड़ी सौगातों की उम्मीद जताई जा रही है।



देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।