जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। दूसरी मंजिल से शुरू हुई आग ने आसपास की 20 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया, दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित मणिहारों का कटला के सेठी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सुबह करीब 7 बजे दूसरी मंजिल पर कपड़ों की दुकान के बाहर कार्टन में रखे सामान में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की 20 से ज्यादा दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बाजार में दुकानें और सामान आग की चपेट में आने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना में नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।