भीषण गर्मी से जयपुर पर्यटन ठंडा, स्मारकों पर सन्नाटा

गर्मी के चलते जयपुर में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है।

भीषण गर्मी से जयपुर पर्यटन ठंडा, स्मारकों पर सन्नाटा

भीषण गर्मी ने अब गुलाबी नगरी जयपुर के पर्यटन उद्योग की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है और इसका असर साफ तौर पर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिखाई दे रहा है। पुरातत्व विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले दिन आमेर महल में 2385 पर्यटक पहुंचे, जो अन्य स्मारकों के मुकाबले सबसे अधिक रहा, जबकि नाहरगढ़ दुर्ग में 952, जंतर मंतर में 1212, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 1028 और हवा महल में 1994 पर्यटक ही पहुंचे। आमेर महल को छोड़कर कोई भी स्मारक दो हजार का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जो पर्यटन में आई गिरावट को साफ दर्शाता है। पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान ने विदेशी पर्यटकों की आमद को कम कर दिया है

यहां इतने पर्यटक
आमेर महल: 2,385
हवामहल: 1,994
जंतर-मंतर: 1,212
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय: 1,028
नाहरगढ़ दुर्ग: 952

घरेलू पर्यटक भी यात्रा से दूरी बना रहे हैं। होमगार्ड प्लाटून कमांडर हवा महल में पर्यटकों को राहत देने के लिए पानी का छिड़काव, फव्वारे चलाना, बैठने के लिए बेंच और कूलिंग की व्यवस्थाएं की गई हैं, इसके बावजूद तेज गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। पर्यटकों का कहना है कि तापमान काफी ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद जयपुर की खूबसूरती और ऐतिहासिक आकर्षण उन्हें यहां आने के लिए प्रेरित कर रहा है, जिससे उम्मीद है कि तापमान में गिरावट के साथ पर्यटन फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।