विधायक vs अफसर, जनसुनवाई बनी जंग का मैदान, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

Sri Ganganagar में जनसुनवाई के दौरान विधायक Jaideep Bihani और अधिकारियों में टकराव। पानी संकट के बीच मारपीट के आरोप, जांच जारी।

जनता की समस्याएं सुनने के लिए बुलाई गई जनसुनवाई…देखते ही देखते टकराव और आरोपों की जंग में बदल गई… श्रीगंगानगर में भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी और अधिकारियों के बीच हुए विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। विधायक का आरोप है कि RUIDP के अधिकारियों ने उन पर हमला किया। जिसमें उनके चेहरे और आंख पर चोट आई… यहां तक कि उनका चश्मा भी टूट गया। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए

तीन अधिकारियों—AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज और L&T के प्लानिंग मैनेजर सोएम को हिरासत में ले लिया लेकिन कहानी का दूसरा पक्ष भी उतना ही तीखा है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मामला उल्टा था। उनके मुताबिक विधायक ने पहले गाली-गलौज की और फिर अधिकारियों के साथ मारपीट की गई। जिसमें एक अधिकारी की शर्ट तक फट गई। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद शहर में पानी की गंभीर समस्या को लेकर बुलाई गई बैठक के दौरान हुआ जहां विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा और माहौल अचानक गरमा गया

विधायक का कहना है कि शहर में 7 दिनों से पानी की सप्लाई ठप है लोगों को बुनियादी जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल रहा और जिम्मेदार एजेंसियां एक-दूसरे पर आरोप डाल रही हैं वहीं दूसरी ओर अब यह मामला सिर्फ एक विवाद नहीं बल्कि प्रशासनिक जिम्मेदारी, राजनीतिक दबाव और सिस्टम की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी है कि सच क्या है और इस टकराव में आखिर जिम्मेदार कौन है ?