बाड़मेर में स्कूल का पानी पीने से 13 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी
स्कूल में करीब 13 बच्चों के बीमार होने से हड़कंप मच गया।
राजस्थान के बाड़मेर के एक सरकारी स्कूल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी पीने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. सूचना मिलने के बाद स्कूल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी बीमार बच्चों को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल पहुंचाया गया। अभी बच्चों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उपचार जारी है


जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती, सनावड़ा में शनिवार को 'बैग-डे' के चलते बच्चे स्कूल में मौजूद थे. इसी दौरान रेस्ट टाइम में बच्चों ने पानी पिया, जिसके कुछ ही देर बाद एक के बाद एक करीब 13-15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों के पेट में दर्द शुरू हुआ। बच्चों के शरीर पर खुजली और लाल धब्बे दिखाई देने लगे। जैसे ही ये खबर स्कूल और बाहर फैली अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
JP Sharma 
