Ajmer News: घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और 32 हजार रुपए चोरी, जेल ट्रेनिंग सेंटर की वार्डन के घर वारदात

अजमेर के घूघरा स्थित विनायक कॉलोनी में सूने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब 32 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Ajmer News: घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और 32 हजार रुपए चोरी, जेल ट्रेनिंग सेंटर की वार्डन के घर वारदात

अजमेर के घूघरा स्थित विनायक कॉलोनी में घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़िता अपनी मां से मिलने किशनगढ़ गई हुई थी। वापस लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और चोरी का पता चला।

पीड़िता जेल ट्रेनिंग सेंटर में वार्डन के पद पर तैनात है। उनकी रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के बाहर और अंदर के ताले टूटे मिले

विनायक कॉलोनी निवासी अरुणा कुमावत ने पुलिस को बताया कि वह 10 सितंबर की शाम अपने पीहर किशनगढ़ गई थीं। घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के बाहर लगे ताले टूटे हुए थे।

अंदर जाकर जांच करने पर कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे मिले। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 32 हजार रुपए नकद गायब थे।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

चोरी की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इसके साथ ही वारदात से जुड़े अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।