बाड़मेर के स्कूल में पानी पीते ही 13 बच्चे बीमार, स्कूल में हड़कंप

बाड़मेर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है...शनिवार का दिन, स्कूल में ‘बैग-डे’ का माहौल था... बच्चे खुश थे, खेल रहे थे... सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन रेस्ट टाइम के दौरान जैसे ही बच्चों ने पानी पिया, हालात अचानक बदल गए...एक-एक कर करीब 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी...किसी के शरीर पर खुजली... तो किसी के ऊपर लाल धब्बे नजर आने लगे...स्कूल में अफरा-तफरी मच गई...

तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाया गया...पहले बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया...लेकिन हालत गंभीर देख उन्हें बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया...फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं...

अब सबसे बड़ा सवाल—क्या पानी दूषित था?

या इसके पीछे कोई और वजह है? प्रशासन जांच में जुट गया है...

एक छोटी सी लापरवाही... बन सकती है बड़ा खतरा।