कोटा: कल होनी थी एग्जाम, स्टूडेंट ने आज किया सुसाइड

कोटा में परीक्षा से एक दिन पहले ही उत्तराखंड के छात्र ने सुसाइड कर लिया।

कोटा: कल होनी थी एग्जाम, स्टूडेंट ने आज किया सुसाइड

नीट-यूजी 2026 के आयोजन से ठीक एक दिन पहले राजस्थान के कोटा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीक्षित प्रसाद ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला दीक्षित पिछले दो साल से कोटा में रहकर कड़ी मेहनत कर रहा था. 

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
घटना की सूचना मिलते ही कुन्हाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. बताया जा रहा है कि दीक्षित ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या छात्र होने वाली परीक्षा के तनाव में था या आत्महत्या के पीछे कोई और कारण था. पुलिस ने अल्मोड़ा में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की 
जाएगी.

रविवार को होने वाली परीक्षा से ठीक पहले उठाए गए इस खौफनाक कदम ने एक बार फिर कोचिंग सिटी में छात्रों के मानसिक दबाव और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.