आज से फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दामों ने रुलाया
आज से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। अब 19 kg. सिलेंडर की कीमत 3 हजार के पार पहुंच गई है।
देशभर में LPG सिलेंडर के दामों ने फिर से जनता को रुला दिया है। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर बड़े और छोटे के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई यानि आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये, पांच किलो सिलेंडर के दाम में 261 रुपये बढ़ाए हैं। दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली, मुंबई सहित बाकी शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत तीन हजार रुपये के भी पार पहुंच गई है। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली में एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071 रुपये हो गई है। एक अप्रैल को इसकी कीमत 2078 रुपये थी यानि कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा हुआ है।

अब सिलेंडर के दाम बढ़े हैं तो खाने-पीने की चीजों पर भी रेट बढ़ जाएगी। देशभर में होटल और रेस्टोरेंट के बिल बढ़ जाएंगे। साथ ही बाकी खाने वाली चीजों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा स्ट्रीट फूड के दाम भी बढ़ सकते हैं. चाय से लेकर समोसे तक, मिठाई से लेकर रोटी तक सभी की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर
ये तो सभी को पता है कि इजरायल-ईरान-अमेरिका के बीच वॉर चल रही है। युद्ध के चक्कर में होर्मुज का रास्ता बंद है, जहां से भारत के लिए बड़े स्तर पर गैस और तेल आता था। रास्ता बंद होने से गैस और तेल की सप्लाई में कमी आई है, जिस कारण भारत कई और देशों से तेल ले रहा है। अब दूसरे देशों से आयात करेंगे तो दाम और लागत में इजाफा हुआ है, इस कारण दामों में बढ़ोत्तरी हुई है।
JP Sharma 
