Rajasthan Census 2027: हाउस लिस्टिंग की शुरुआत, CM भजनलाल शर्मा ने भरा पहला फॉर्म
Bhajanlal Sharma ने Jaipur से जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग चरण की शुरुआत की। अब नागरिक खुद ऑनलाइन Self Enumeration कर सकेंगे।
राजस्थान में आज यानी 1 मई 2026 से जनगणना 2027 के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग’ की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने जयपुर में स्वयं अपना स्व-गणना (Self Enumeration) फॉर्म भरकर इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया।
पहली बार खुद भर सकेंगे जनगणना फॉर्म
इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है क्योंकि पहली बार नागरिकों को ऑनलाइन खुद अपनी जानकारी भरने का विकल्प दिया गया है।
नागरिक 1 मई से 15 मई के बीच आधिकारिक पोर्टल पर जाकर Self Enumeration कर सकते हैं
फॉर्म भरने के बाद एक SE ID मिलेगी
बाद में कर्मचारी आने पर सिर्फ यह ID दिखानी होगी
सीएम ने कहा कि डिजिटल माध्यम से समय की बचत होगी और प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी बनेगी।
सीएम की अपील
मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा—
“सटीक जानकारी ही सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद करती है, इसलिए हर नागरिक को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।”
पूछे जाएंगे 33 सवाल
जब जनगणना कर्मचारी घर-घर जाएंगे, तो वे परिवार से कुल 33 सवाल पूछेंगे। इनमें शामिल हैं—
मकान से जुड़ी जानकारी (फर्श, दीवार, छत की सामग्री)
परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, सामाजिक वर्ग
मकान मालिकाना या किराए का
पानी, बिजली और शौचालय की सुविधा
खाना पकाने का ईंधन (LPG/PNG)
घर में मौजूद सुविधाएं (टीवी, इंटरनेट, स्मार्टफोन, वाहन आदि)
भोजन में उपयोग होने वाला मुख्य अनाज
क्यों है हाउस लिस्टिंग अहम?
जनगणना का यह पहला चरण बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि—
इससे हर घर और परिवार का बेसिक डेटा तैयार होता है
भविष्य की सरकारी योजनाओं और बजट का आधार बनता है
संसाधनों के सही वितरण में मदद मिलती है
Saloni Kushwaha 
