Nepal News: भारत से आने वाले सामान पर टैक्स लगाने का फैसला नेपाल सरकार ने लिया वापस
Nepal ने भारत से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी लागू करने का फैसला वापस लिया। विरोध के बाद Balen Shah सरकार का यू-टर्न।
नेपाल में भारत से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी लागू करने का फैसला अब वापस ले लिया गया है। Nepal सरकार को इस निर्णय पर देश के भीतर ही तीखे विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे यू-टर्न लेना पड़ा।
खुली सीमा पर पड़ा था असर
भारत और नेपाल के बीच दशकों से खुली सीमा व्यवस्था है, जहां दोनों देशों के नागरिक बिना वीजा-पासपोर्ट के आवाजाही कर सकते हैं।
लेकिन अप्रैल 2026 में Balen Shah के नेतृत्व वाली सरकार ने कस्टम नियमों को सख्ती से लागू करना शुरू किया, जिससे यह व्यवस्था प्रभावित होने लगी।
क्या था नया नियम?
सरकार ने पुराने कस्टम नियम को सख्ती से लागू करते हुए—
100 नेपाली रुपये से ज्यादा के सामान पर ड्यूटी अनिवार्य की
सामान के आधार पर 80% तक टैक्स लगाया जा सकता था
सीमा पर छोटे-छोटे सामान की भी जांच शुरू हो गई
Saloni Kushwaha 
