अलवर में दर्दनाक हादसा, 5 लोग जिंदा जले
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लग गई, इस हादसे में कुल 5 लोग जिंदा जल गए।
अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात सड़क हादसा हो गया। दरअसल एक कार में आग लग गई और कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। कार चालक गंभीर रूप से झुलस गया. डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात 1 बजे मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 पर हादसा हुआ. कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी. कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया. कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पूरी कार चंद मिनटों में आग का गोला बन गई..

3 महिला और बच्ची सहित 5 जिंदा जले
कार में सवार मध्यप्रदेश के श्योपुर निवासी 3 महिला, एक बच्ची और एक पुरुष सहित 5 लोग जिंदा जल गए. कार चालक श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर ने बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई. हादसे में कार चालक विनोद कुमार मेहर 80% झुलस गया. राहगीरों की सूचना पर NHAI पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची. हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही लक्ष्मणगढ पुलिस जाप्ता और एसएचओ नेकीराम मौके पर पहुंचे, और दमकल को भी सूचना दी.

DSP झुलसे ड्राइवर को अस्पताल भेजा
कुछ ही देर में ही डीएसपी कैलाश जिंदल भी मौके पर पहुचे. हादसें में 80% झुलसे कार चालक को इलाज के लिए पिनान के सीएचसी भिजवाया. वहां से उसे अलवर रेफर कर दिया गया. कार चालक को ईलाज के लिए अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है
JP Sharma 
