अजमेर में भजन संध्या में गायक जॅान अजमेरी का विरोध, मंच छोड़कर जाना पड़ा
विश्व हिंदू परिषद ने किया भजन संध्या में कव्वाली गाने का विरोध
अजमेर : अजमेर के शास्त्री नगर में भजन संध्या के दौरान विरोध होने पर गायक जॉन अजमेरी को मंच छोड़कर जाना पड़ गया। एक दिन पहले उन्होंने अलवर गेट क्षेत्र के नगरा में माता के जागरण में कव्वाली गाई थी।
जैसे ही इसकी जानकारी कुछ हिन्दू संगठनों को लगी, तब वह भजन संध्या में पहुँच गए और जॉन अजमेरी का विरोध जताया। इस दौरान कुछ अन्य लोगों ने बिच-बचाव भी किया। यह घटना रविवार रात 11 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार , एक दिवस पहले यानि शनिवार रात अलवर गेट क्षेत्र के नगरा में हुई माता की भजन संध्या में अजमेरी ने कव्वाली गाई थी। रविवार रात अजमेरी ने गणेशगढ़ मंदिर, शास्त्री नगर क्षेत्र में भजन गाने के लिए पहुंचे। जानकारी मिलने पर बजरंग दल के चेतन सैनी और घनश्याम सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया। गया अजमेरी के मंच छोड़कर जाने के बाद कार्यक्रम को वापस शुरू करवाया गया।
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के मंत्री किशन गुर्जर ने बताया - जॉन अजमेरी ने माता के जागरण में कव्वाली गा कर हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। आज भी गायक कल वाली गलती दोहराना चाहता था। उसने आते ही सबसे पहले यह कहा - कल ऐसा किया और मेरा विरोध हो गया। वो अपनी बात जायज ठहराते हुए फिर वही करना चाहता था बस इसलिए ही उसे मंच से उतारा। माता के जगराते में कोई कव्वाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी
Ayush Pareek 
