बाड़मेर में थाने से बाइक चोरी, पुलिसवालों के फूले हाथ-पांव !
बाड़मेर में थाने से एक शख्स की जब्त की गई बाइक चोरी हो गई, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चोर की तलाश में जुट गई है
बाड़मेर में ऐसा मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। एक अनाखी चोरी सामने आई है, पुलिस की नजर में सुरक्षित रखी बाइक ही थाने से गायब हो गई। मालिक जब कोर्ट के आदेश के साथ जब बाइक लेने पहुंचा तो कोतवाली थाने में हड़कंप मच गया। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है.

ये है पूरा मामला
19 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने होटल के पास शराब के नशे में बाइक चलाते दो युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. उनकी बाइक एमवी एक्ट के तहत जब्त कर सदर पुलिस थाने में खड़ी करवा दी गई. अगले दिन दोनों युवकों को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई. इसके बाद बाइक मालिक ने सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत से बाइक छुड़ाने का आदेश प्राप्त किया. कोतवाली थाने से कांस्टेबल रतन सिंह को सदर थाने भेजा गया, वहां पहुंचा तो बाइक गायब थी.

बाइक कब हुई चोरी ?
सदर थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि बाइक 19 से 23 अप्रैल 2026 के बीच किसी ने थाना परिसर से ही चुरा ली. 26 अप्रैल को सदर थाने के ASI श्रीराम की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. बाइक मालिक ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर अपनी बाइक जल्द वापस दिलाने की मांग की है.. कोतवाली थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के धार पर चोरों की पहचान करवाई जा रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की जाएगी।
JP Sharma 
