Kota News: सिटी मॉल में भीषण आग, समय रहते टली बड़ी जनहानि
Kota के सिटी मॉल में भीषण आग से 5 दुकानें जलकर खाक। समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बड़ा हादसा टला, कारणों की जांच जारी।
राजस्थान के कोटा शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की खबर मिलते ही मॉल में मौजूद लोग घबराकर बाहर भागने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है।
लोगों को सुरक्षित निकाला गया
मॉल के अंदर मौजूद लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के घरों और नजदीकी कोचिंग संस्थानों को भी खाली करा लिया गया।
5 दुकानें जलकर खाक
आग की चपेट में मॉल की करीब 5 दुकानें आ गईं, जो पूरी तरह जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग उस हिस्से में लगी जहां शोरूम अभी खुले नहीं थे। आग के कारण पूरे इलाके में धुआं फैल गया।
कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। Kota Police के अधिकारियों के अनुसार, मॉल सुबह पूरी तरह खुला नहीं था, यही वजह रही कि बड़ा हादसा टल गया। सिविल डिफेंस और नगर निगम की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।
बड़ा हादसा टला
सुबह का समय होने और भीड़ कम रहने के कारण स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हुई। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि आग लगने की असली वजह सामने आ सके।
Saloni Kushwaha 
