Baran News: व्यापारी अपहरण कांड पर गरमाई सियासत, वसुंधरा राजे ने पुलिस को लगाई फटकार
Sagar Rabari ने Aam Aadmi Party से इस्तीफा दिया। गुजरात में पार्टी को बड़ा झटका, किसान राजनीति और आगामी चुनावों पर असर की आशंका।
राजस्थान के बारां जिले में ग्लास व्यापारी के अपहरण के मामले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री Vasundhara Raje ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
दिनदहाड़े अपहरण, फिरौती वसूली
जानकारी के मुताबिक, शहर के व्यापारी सतीश गौड़ को दिनदहाड़े कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने उन्हें एक खेत में बंधक बनाकर रखा, बंदूक की नोक पर मारपीट की और वीडियो बनाकर पहले 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। बाद में 6 लाख रुपये नकद और 8 लाख रुपये के चेक लेने के बाद व्यापारी को छोड़ दिया गया।
व्यापारियों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारिक संगठनों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सांसद दुष्यंत सिंह ने भी लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद Dushyant Singh ने भी पुलिस अधिकारियों से बात कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस को सख्त चेतावनी
Vasundhara Raje ने एसपी से बातचीत में साफ कहा कि अपराधियों के खिलाफ किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
Saloni Kushwaha 
