भरतपुर हादसा: तेज रफ्तार SUV ने भाई-बहन और भांजे को कुचला, तीनों की मौत

भरतपुर के गोपालगढ़ के पास तेज रफ्तार SUV कार ने बाइक सवार भाई-बहन और भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई, ड्राइवर मौके से फरार।

भरतपुर हादसा: तेज रफ्तार SUV ने भाई-बहन और भांजे को कुचला, तीनों की मौत

भरतपुर में एक तेज रफ्तार SUV कार ने भाई-बहन और भांजे को रौंदा और बाइक को 150 मीटर तक घसीट कर ले गई। मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, हालाकिं अस्पताल में इलाज के दौरान मामा की भी मौत हो गई। आपकी जानकारी के लिए बता दे यह घटना भरतपुर के गोपालगढ़ के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। ड्राइवर हादसे के बाद मौके पर ही कार छोड़ कर वहां से फरार हो गया। 

बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था
मृतकों में नजाकत अली (28), उसकी बहन मुस्सी (38) और भांजा मोनिस (15) शामिल हैं। नजाकत अली के जीजा इरफान ने बताया- नजाकत हरियाणा के नूंह जिले (रेहना गांव) का रहने वाला था। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह अपनी बहन मुस्सी को उसके ससुराल गोपालगढ़ (भरतपुर) के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। उनके साथ नजाकत का भांजा मोनिस भी बाइक पर सवार था।

मौत बनकर आई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों अंधवाड़ी गांव के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उतरने ही वाले थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मुस्सी और उसके बेटे मोनिस की मौके पर ही मौत हो गई। नजाकत को गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। नजाकत अली अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

उधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।