पेपर लीक माफिया के खिलाफ 'हनुमान' की हुंकार, PM मोदी तक पहुंचाई शिकायत
नीट परीक्षा 2026 के पेपर लीक के तार धीरे-धीरे राजनीति तक जुड़ रहे हैं, अब आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीएमओ को शिकायत की है।
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 के रद्द होने के बाद आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार और सिस्टम के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। सांसद बेनीवाल ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक पेपर लीक माफियाओं को उम्रकैद जैसी सख्त सजा नहीं मिलेगी, तब तक गरीब और मीडिल परिवारों के बच्चों के सपनों की हत्या होती रहेगी।

'सिर्फ परीक्षा रद्द होना समाधान नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने अपनी पोस्ट में सीधे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर इतनी बड़ी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था फेल क्यों हुई? बेनीवाल के अनुसार, नीट पेपर लीक ने उन लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का भरोसा तोड़ा है जिन्होंने दिन-रात एक कर पढ़ाई की थी।
PMO को किया टैग, 'स्पेशल एक्शन' की मांग की
सांसद बेनीवाल ने प्रधानमंत्री कार्यालय से गुहार लगाई है कि इस प्रकरण की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी को जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के विशेष निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि मामला केवल छोटे प्यादों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
JP Sharma 
